सुपौल: मेला देखने रात में घर से निकला युवक का सुबह संदिग्ध अवस्था मे सड़क पर मिला लाश, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी में मेला देखने देर रात घर से निकला युवक का सड़क पर संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है, थाना क्षेत्र के कटैया पावर ग्रिड के समीप NH 327ई पर युवक का लाश मिला है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के लालपट्टी निवासी 35 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के विरोध में लोगों ने कटैया पावर ग्रिड के समीप NH 327 ई को सड़क जाम कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने और मृतक के आश्रित को समुचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पु मंडल को देर रात तक लोगों ने तुलापट्टी के मेला में देखा था, मेला से कैसे अचानक पप्पू मंडल इतनी दूर सड़क पर आ गया और इसकी मौत हो गयी यह जांच का विषय है। गांव वाले हत्या की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं। युवक की हत्या है या सड़क दुर्घटना ये पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इधर, सड़क जाम की सूचना पाते ही पिपरा थाना अध्यक्ष अमित कुमार अपने दल बल से घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने बुझाने के बाद जाम को हटा दिया गया है। करीब एक घंटे रही सड़क जाम के कारण NH 327 ई पर आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]