सुपौल: यात्री बस पलटी, एक की मौत, कई घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

News Desk Supaul:

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला के समीप एनएच-327 ई पर रविवार को एक यात्री बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान महेसुआ निवासी संतोष राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, त्रिवेणीगंज से सुपौल जा रही यात्री बस बघला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल यात्रियों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल के पास एनएच-327 ई को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने के बाद जाम हटवाया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]