सुपौल: रतनपुरा में दो बाइक की जोरदार टक्कर, दो घायल; एक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

News Desk Supaul:

जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के रतनपुर बाजार स्थित एनएच-106 पर शुक्रवार की शाम पैक्स गोदाम के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से जख्मी को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया।

जानकारी देते हुए 112 पुलिस के एएसआई आत्माराम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पहुँची। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान बोहरवा वार्ड नंबर 12 निवासी अशर्फी शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र किशोर शर्मा के रूप में हुई। उन्हें पुलिस टीम ने तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाया।

वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. राहुल झा ने किशोर शर्मा का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे घायल को भी स्थानीय लोगों की मदद से रतनपुरा में ही उपचार के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]