सुपौल: राघोपुर में मद्य निषेध विभाग ने अलग-अलग स्थानों से 24 बोतल शराब किया जब्त, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मद्य निषेध विभाग की सख्त निगरानी के बीच जिले में शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मद्य निषेध सिमराही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 13 पिपराही से 14 बोतल यानी 4.24 लीटर दिलवाले ब्रांड की शराब बरामद करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। वही नगर पंचायत सिमराही वार्ड संख्या 10 धर्मपट्टी से 10 बोतल यानी 3 लीटर दिलवाले ब्रांड की शराब बरामद करते हुए एक आदमी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल गठित कर उक्त इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 13 और 10 से अलग-अलग घरों घर से शराब की 24 बोतलें बरामद की गईं। मौके से पिपराही निवासी नीलम देवी (उम्र 35 वर्ष) नामक महिला एवं धर्मपट्टी निवासी रामचंद्र मंडल (उम्र 58 वर्ष) नामक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिला और पुरूष के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]