सुपौल: राघोपुर में हुए डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता, लूटी गई सामान और हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास पंचायत के बेंगायपट्टी गांव में बीते 10 सितम्बर को मो अयूब के घर हुए डकैती मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त मामले में एसपी सुपौल शैशव यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान एसपी श्री यादव ने बताया कि बीते 10 सितंबर को राघोपुर थाना इलाके के बेंगायपट्टी निवासी मो अयूब के घर पर अज्ञात अपराधियों ने हथियार से लैस होकर पहुंचे और मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जिस मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने राघोपुर थाना में बीते 10 सितंबर को थाना कांड संख्या 323/24 दर्ज करवाया। इस मामले में बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत ही 5 अपराधियों को राघोपुर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। जो बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उन लोगों से कड़ाई से पूछताछ किया तो उनलोगो ने बीते 10 सितंबर को मो अयूब के घर में डकैती की घटना में शामिल होने की बातों स्वीकारा है। बताया कि अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस, तलवार, चाकू, 12 तीर और 6 मोबाईल बरामद किया गया है। वहीं लूटी गई आधार कार्ड, पासबुक, चांदी का दो जोड़ी पायल, चांदी की अंगूठी भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार सभी अपराधी मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवो के निवासी बताए जा रहे हैं। जिसकी पहचान संजय सरदार, उमेश मुखिया, नीतीश कुमार, सुभाष सिंह और रोहित कुमार के रूप में हुई है।

बरामद सामान

एसपी ने कहा कि इस संदर्भ में राघोपुर थाना में दर्ज कांड के अतिरिक्त अलग से भी मामला दर्ज किया गया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *