सुपौल: रात के अंधेरे में काट दिया सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड 14 में ग्रामीण सड़क काटने का मामला सामने आया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा है की दशकों पुरानी इस ईंट सोलिंग सड़क को रात के अंधेरे में किसी के द्वारा करीब तीस फिट काट दिया गया है। जिससे आवाजाही प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत जिला प्रशासन से की है। और मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है की करीब 20 से 25 साल पुरानी इस सड़क से सैकड़ों ग्रामीणों का आवाजाही रहती है। खेती पथारी से लेकर तमाम तरह के कार्य इस सड़क के माध्यम से होता है। कहा की सड़क पर ईंट सोलिंग किया हुआ था। सड़क काटने वाले ने ईंट भी उखाड़ लिया है। जिससे अब इस सड़क पर आवाजाही दुभर हो गईं है। सड़क किसने और क्यों काटा यह जांच का विषय है। जब तक इसकी जांच नहीं होगी कुछ भी कहना मुश्किल है।

इधर नाराज ग्रामीणों के सूचना पर पिपरा पुलिस और सीओ भी स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समुचित आश्वासन दिया है। सीओ उमा कुमारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *