सुपौल: शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से राघोपुर थाना क्षेत्र के बायसी वार्ड नंबर 8 निवासी सियालाल यादव के 23 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि 24 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू के बाद संतोष कुमार का शव बरामद हुआ। इसके बाद सोमवार के दोपहर में उसका शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। बायसी वार्ड 8 निवासी दिव्यांग सियालाल यादव के चार संतानों में संतोष एकमात्र पुत्र था। संतोष अविवाहित था तथा बाहर मजदूरी कर परिवार चलाते थे। इस घटना के बाद पिता सियालाल यादव तथा माता दुखनी देवी के आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। करीब एक वर्ष पूर्व संतोष दिल्ली कमाने गया था। इस घटना के बाद परिजनों की हालत देखकर हर कोई दुखी है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि संतोष ही इस परिवार का एकमात्र सहारा था। अब उसके जाने से बूढ़े पिता तथा माता कैसे रहेंगे। पूर्व पंसस तारानंद यादव, समाजसेवी विकास कुमार यादव , ललित मिश्र, वार्ड सदस्य विद्यानंद यादव, मनीष कुमार सहित क्षेत्र के लोगों ने इस ह्रदयविदारक घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से अविलंब पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]