सुपौल: शादी का कार्ड वितरण करने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

शादी का कार्ड पहुंचाने जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हुई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है। बताया जाता है की यह घटना जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत स्थित रानीपट्टी वितरणी नहर पर बनी सड़क पर घटी है। जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक ललन कुमार की मौत हो गई है।

वहीं मृत युवक छातापुर पंचायत के वार्ड 10 निवासी तारानंद मंडल का 18 वर्षिय पुत्र ललन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि ललन कुमार अपने चाचा की शादी का कार्ड वितरण करने जा रहा था, उसी क्रम में रानीपट्टी नहर पर सामने से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए भाग निकला, घटना के बाद आसपास के लोग स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल युवक ललन कुमार को छातापुर सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]