सुपौल: शिक्षक के सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार|राघोपुर

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपट्टी के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध मेहता के सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें विदाई देने को लेकर रविवार को विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां दर्जनों शिक्षकों ने उन्हें उपहार भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सीताराम पांडेय ने किया, जबकि मंच संचालन शिक्षक सुमन कुमार पंकज ने किया। इस दौरान श्री मेहता के साथ उनकी पत्नी अनिता कुमारी भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नए प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने सर्वप्रथम श्री मेहता को शॉल, पाग और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिसके बाद उपस्थित अन्य शिक्षकों ने भी अपने अपने तरफ से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री मेहता को उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि श्री मेहता का प्रधानाध्यापक व शिक्षक के रूप में  कार्यकाल बहुत ही सुंदर रहा। अपने कार्यकाल के दौरान जहां एक ओर वे बच्चों को शिक्षित करने के प्रति समर्पित रहे, वहीं अन्य शिक्षकों के साथ भी हमेशा वे मित्रवत रहे और हमेशा उनके सुख दुख में साथ रहे। कहा कि कागजों पर भले ही शिक्षक रिटायर हो जाये, लेकिन वास्तव में शिक्षक कभी रिटायर होते ही नहीं।

मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हृदय नारायण मल्लाह, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सिकेन्द्र प्रसाद यादव, वरीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, पूर्व प्रधान सचिव राजेश कुमार महतो, अनुमंडल सचिव प्रमोद चौधरी, मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र तिवारी, जिला प्रवक्ता संजय कुमार, पूर्व प्राचार्य प्रो बैद्यनाथ भगत, उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, संजय कुमार पंकज, महानंद कुमार कुंदन, प्रभाष कुमार प्रभात, अरविंद कुमार खेरवाड़, उमेश मंडल, सुशील झा, अमित कुमार सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]