सुपौल: शीतलहर के बीच सिमराही नगर पंचायत के वार्ड 12 में वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी के द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सिमराही नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत के नेतृत्व में वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी द्वारा गरीब, निःसहाय, वृद्ध और विकलांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर की उप मुख्य पार्षद विनीता देवी भी उपस्थित थीं।

वार्ड संख्या 12 के दर्जनों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे और वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी तथा उप मुख्य पार्षद विनीता देवी से कंबल ग्रहण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी और उप मुख्य पार्षद विनीता देवी ने बताया कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी से कंबल वितरण के लिए प्रस्ताव रखा था। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने कंबल मंगवाकर सभी वार्ड पार्षदों को वितरण के लिए उपलब्ध कराया।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब इस तरह का कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत नगर के सभी वार्डों में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे जाएंगे।

कंबल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने इस पहल की सराहना की। बुचो खातून, बीबी सुजिदा, सतन पासवान, कामी देवी, सावित्री देवी, लखिया देवी, बासुदेव दास और रामकुमार साह जैसे लाभार्थियों ने बताया कि पहले भी उन्हें कई लोगों द्वारा कंबल दिए गए हैं, लेकिन इस बार प्राप्त कंबल की गुणवत्ता बहुत ही उच्च स्तर की है।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष भगत, अभय यादव, रामेश्वर पासवान, शंकर साह, महावीर रजक, कैली देवी, अरुण चौधरी, रंजीत महासेठ समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]