सुपौल: सदर अस्पताल में हड़ताल पर बैठे चिकित्सक, इमरजेंसी छोड़ तमाम कार्यों का किया बहिस्कार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

कोलकाता में पिछले दिनों हुई एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या और आर जी कर मेडिकल कॉलेज में साक्ष्य को मिटाने के लिए किया गया तोड़फोड़ के विरोध में तमाम चिकित्सक आक्रोश में है।आईएमए, आईडीए व भासा के चिकित्सकों द्वारा शनिवार को ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया है।

आक्रोशित डॉक्टर आज सदर अस्पताल परिसर में हड़ताल पर वैठ गए हैं। आक्रोशित डॉक्टर इमरजेंसी सेवा छोड़कर तमाम कार्य का बहिष्कार कर दिया है। हड़ताल पर बैठे डॉक्टर ने कहा कि कलकत्ता में जिस तरह की घटना घटी घोर निंदनीय है। इस मामले में जो भी दोषी है उसके विरुद्ध सख्त सजा हो साथ ही कहा कि उस मेडिकल कॉलेज में घटना के साक्ष्य को मिटाने के लिए जो तोड़फोड़ किया गया है इससे लगता है कि किसी के द्वारा दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जल्द ही इस मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली तो आगे अनिश्चित कालीन हड़ताल भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *