सुपौल: सिमराही बाजार में सीएट टायर दुकान के सामने खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत करजाईन रोड में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक स्कॉर्पियो वाहन पर हाथ साफ कर दिया। वाहन मालिक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थानांतर्गत गरहाता खुर्द निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान में वे सिमराही बाजार में सीएट टायर दुकान के ऊपर तीन वर्षों से किराये के मकान में रह रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, वे अपनी उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PJ-7443, मॉडल 2018) दुकान के सामने रोजाना की तरह खड़ी कर ऊपर कमरे में सोने चले गए। सुबह उठकर जब गाड़ी देखने गए, तो वह अपने स्थान से गायब थी।

घटना के बाद जब उन्होंने सीएट टायर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो फुटेज में रात्रि करीब 1:15 बजे अज्ञात चोर को वाहन ले जाते हुए देखा गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने कोई सुराग नहीं बताया।

विजय बहादुर सिंह ने स्थानीय राघोपुर थाने में लिखित आवेदन देकर गाड़ी की बरामदगी और अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।

मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक आवेदन प्राप्त नही हुई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]