सुपौल: सिमराही में NH 27 के सर्विस सड़क की स्थिति जर्जर, प्रतिदिन होती है दुर्घटना, स्थानीय लोगों में आक्रोश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित गांधी नगर में नेशनल हाइवे 27 के पुल संख्या 40 के समीप बना सर्विस सड़क काफी जर्जर हो चुका है। ग्रामीण जर्जर सड़क से परेशान हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि इसमें सुधार को लेकर उदासीन बने हुए हैं। 

बता दें कि इस सर्विस सड़क के माध्यम से रोजाना स्कूली बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, साथ ही प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आवागमन इस सड़क से होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस सड़क के जर्जर होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात होने पर इस सड़क से होकर गुजरने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया, तीन पहिया वाहन चालकों का गिरकर चोटिल होना नियति बनी हुई है। इस सड़क में गड्ढों और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है, जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस बदहाल सड़क को देखकर ग्रामीणों ने NH विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत भी की, लेकिन इसके बावजूद कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों ने बताया कि इस सर्विस सड़क पर रोजाना कुछ न कुछ हादसे होते रहता है। बताया कि मंगलवार को भी एक टैंपो पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कुछ नुकसान नही हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *