होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना परिसर में आगामी होली पर्व मनाने को लेकर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा के अध्यक्षता में शांति समिति के बैठक की गई। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ उमा कुमारी मौजूद थे।

बैठक में दोनों ही संप्रदाय के लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में की गई बैठक में दोनों ही संप्रदाय के लोगों को शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की गई बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने कहा कि होली पर्व मनाने जाने को लेकर गाइडलाइंस आ गए हैं जिसका 100% पालन करना सभी लोगों को अनिवार्य है। पर्व के दौरान डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी डीजे बजाया पाया गया तो डीजे जब्त कर ली जाएगी और होली में शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली के दिन रंग अबीर खेलने के दौरान कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती किसी दूसरे पर जबरन रंग नहीं डालेंगे किसी भी स्थिति में इस प्रकार की वारदात पर कानूनी करवाइए की जा सकती है पर्व का माहौल है सभी भाईचारा के साथ पर्व होली पर्व मनाएं। होली पर्व के दिन थाना क्षेत्र के चिन्हित जगह पर पुलिस बल के तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें होली पर्व के दिन सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो आदि आता है तो इसकी पुष्टि जरूर करें इसके बाद भी उसे फॉरवर्ड करें किसी तरह की किसी को कोई परेशानी हो तो प्रशासन से संपर्क करें।

इस दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित कर आपस में गले मिलकर रंग अबीर गुलाल लगाकर रूबरू हुए और बैठक संपन्न किया। इस दौरान बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जगदीश विश्वास, मनोज कुमार सिंह, एमडी वली, बुच्चन यादव, उदयानंद बिस्वास, मुनींद्र झा, शंकर चौधरी, वकील नारायण झा, एम डी इरफान, जियाउर रहमान, इमामान आलम, अनीश अंसारी, लक्ष्मण कुमार, पप्पू कुमार सहित दर्जनों गण्यमान लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]