मधुबनी : झंझारपुर में खूब गरजे अमित शाह, बोले बिहार में कमल खिलाने आया हूं, कहा बिहार में 40 में 40 लोकसभा सीट जीतेंगे

न्यूज़ डेस्क मधुबनी: बिहार के झंझारपुर में अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले ये लालू-नीतीश जी की सरकार ने फतवा जारी किया की बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी, जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी और बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाई उससे उनकी शान को काम आप लोगों ने किया है। अमित शाह ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता सभी का मन आनंद से भर आया। अमित शाह ने कहा कि जी 20 की सफलता से भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। उन्होंने कि प्रधानमंत्री ने जी 20 की बैठक में नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है, वहीं मधुबनी पेटिंग भी सभी के दिलों-दिमाग पर छाया रहा। अमित शाह ने कहा कि बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है। लालू यादव फिर से एक्टिव हो गए हैं, नीतीश कुमार इनेक्टिव हो गए हैं, जो आप समझ सकते हैं कि बिहार का क्या होगा। लालू प्रसाद ने यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए अरबों-खरबों रुपए का भ्रष्टाचार किए, जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने के बाद अब ये लोग यूपीए के नाम से चुनाव मैदान में नहीं जा सकते थे, इसलिए नाम बदलकर भ्रष्टाचार करने का निर्णय लिया।

इंडिया’ गठबंधन पर शाह ने साधा निशाना

उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम कोई भी बदले, यदि वे फिर से सत्ता में आते हैं, तो बिहार को सालों पीछे धकेल देंगे। उन्होंने विरोधी दलों के नेताओं पर रामचरितमानस के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर दी। सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विरोधी दल की सरकार बनी, तो पूरे सीमांत क्षेत्र में घुसपैठ बढ़ जाएगा। घुसपैठ बढ़ने से कई समस्याएं आएगी।

शाह ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वार्थ कितना भी ऊपर हो, तेल और पानी एक नहीं हो सकते, तेल हमेशा पानी को मैला कर देता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है, वो उन्हें भी डुबोएगा।

मधुबनी पेंटिंग और मखाना को लेकर भी बोले अमित शाह

इस भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मिथिला के मखाने को जीआइ टैग देने का काम मोदीजी ने किया। किसानों को इससे फायदा होगा। सवा चार सौ करोड़ की लागत से कई स्टेशनों का पुन: विकास करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मैं लालू जी से पूछ रहा हूं। 10 साल आप केंद्र में मंत्री थे। बिहार को क्या दिया।

दरभंगा एयरपोर्ट पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार में दरभंगा एयरपोर्ट मोदी जी ने बनवाया। तीन साल में 16 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। 40 करोड़ की लागत से टर्मिनल का काम चल रहा है।

नीतीश बाबू की वजह से दरभंगा एम्स का काम रुका: अमित शाह

एम्स पर हमेशा नीतीश बाबू बोलते रहते हैं। बहुत कम प्रदेश हैं, जहां दो एम्स हैं। बिहार में दो एम्स हैं। एक पटना में कार्यरत है और दूसरा दरभंगा में प्रस्तावित है। यहां 81 एकड़ जमीन नीतीश बाबू नहीं लिए होते तो एम्स बन गया होता। इनके कारण साढ़े 1200 करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स रुक गया। इनसे सवाल पूछिए।

वहीं, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में जो घमंडी गठबंधन के लोग और बिहार में जो लठबंधन के साथी बने हैं इसको उखाड़ कर फेंकने का काम इस झंझारपुर से करेंगे। पूरी भारतीय जनता पार्टी और बिहार की जनता आदरणीय नरेंद्र मोदी की तरफ देख रही है, जब तक हम गठबंधन में थे एक तरफा प्यार करते थे। आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा है। नीतीश कुमार जी को एकतरफा दुश्मनी भी देखनी पड़ेगी।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है, सरकार नहीं सुशासन चाहिए, गुंडाराज नहीं जनताराज चाहिए। तीन दशक से ज्यादा समय जिन लोगों की सत्ता में भागीदारी रही है वो व्यक्ति अगर ईमानदारी से अपना काम किया होता तो आज हमारे बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]