बड़ी खबर: Train Accident Bihar: बिहार में बेपटरी हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, बक्सर में रघुनाथपुर के पास हुआ हादसा, तीन डिब्बे पटरी से उतरे

न्यूज़ डेस्क: नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात बक्सर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ।

वहीं, मिल रही जानकारी के अनुसार, ट्रेन के तीन बोगी पलट गए हैं। घटना डीडीयू पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन की है। घटनास्थल की ओर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना हो गई है। बताया जाता है कि दिल्ली से पटना की ओर यह ट्रेन जा रही थी। बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई थी। तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन बक्सर से आरा और उसके पटना रुकती है। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टोपेज नहीं था। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *