एसएसबी में क्रॉस बॉर्डर ट्रैफिकिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन

न्यूज डेस्क अररिया: अररिया के बथनाहा स्थित एसएसबी की 56वीं बटालियन मुख्यालय के सभागार में भारत नेपाल के बीच क्रॉस बॉर्डर ट्रैफिकिंग को लेकर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएसबी सहित एनजीओ की ओर से आयोजित कार्यशाला में क्रॉस बॉर्डर ट्रैफिकिंग के रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई और कानूनी प्रावधानों को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्धघाटन एसएसबी के द्वितीय सेनानायक कस्तूरी लाल, डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर, सहायक कमांडेंट एव साइबर एक्सपर्ट एम.एन.सरक़ार, एडीसीपी शंम्भु रजक, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, साइबर थानाध्यक्ष शिव नारायण साह, बथनाहा थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन, संजय कुमार, पंचम नारायण सिंह, राकेश कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

वहीं साइबर अपराध के माध्यम से जो अपराध हो रहे है, उस पर कैसे अंकुश लगाया जाये, इसको लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी।साथ ही भारत नेपाल बॉर्डर से जो गैर क़ानूनी मानव तस्करी हो रही है, उस पर कैसे अंकुश लगाया जाये इसके बारे में एसएसबी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर एसएसबी 56वीं बटालियन के द्वितीय सेनानायक कस्तूरी लाल ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए प्रशिक्षण ज़्यादा से ज्यादा देने और आमजनों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाने की वकालत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]