सुपौल में आज से यातायात थाना की हुई विधिवत शुरुवात।

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल शहर में पुरानी पुलिस लाइन भवन में यातायात थाना खोला गया। जिस थाने का उद्घाटन सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सुपौल पुलिस अधीक्षक से शैशव यादव, जिला मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर दीनानाथ मंडल, सदर थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिला स्तरीय यातायात थाने का शुभारंम किया गया गया। वही सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय के शहर समेत अन्य इलाकों में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुदृढ़ करने के लिए ही यातायात थाने का सृजन किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि यातायात नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सुपौल यातायात थाना खोलने कि बात कही। उन्होंने कहा कि पुरानी पुलिस लाइन व वर्तमान में बाजार समिति परिसर में एक भवन में संचालित किया होगा।

वहीं यातायात थाना के बतौर थाना अध्यक्ष पद पर पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार महतो को पदस्थापित किया गया है। वहीं थाना अध्यक्ष के साथ-साथ इस थाने में तीन पुलिस अवर निरीक्षक, दो हवलदार, एक साक्षर सिपाही समेत कुल 50 पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। वही इस थाना का क्षेत्राधिकार संपूर्ण जिला का भौगोलिक क्षेत्र होगा। थाने को इंटरसेप्टर वाहन से लैस किया गया है। इंटरसेप्टर वाहन पूरी तरह स्वायत तरीके से कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]