रेणु परिवार की अनोखी पहल, उच्च शिक्षा के अलख के लिए दिया जमीन दान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


एक ओर लगातार बढ़ती जमीन की आसमान छूती कीमत को लेकर जमीन दान करने के प्रति लोगों में आस्था घाटी है, वहीं दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध आंचलिक साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के परिवार वालों ने उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा विभाग के अधीनस्थ औराही हिंगना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर के बगल में इंटर क्लास शुरू करने हेतु प्रस्तावित भवन हेतु भूमि को भवन निर्माण करने वाले संवेदक को भूमि उपलब्ध करवाया। इस बात की जानकारी रेणु के छोटे पुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय पप्पू ने दी है। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि सामाज में बेहतर शिक्षा के लिए मूलभूत ढांचा के लिए रेणु परिवार हमेशा आगे रहा है जिसका प्रमाण है चार एकड से अधिक अपनी आवासीय भूमि स्कूल के लिए दे चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि यह बहुत हीं बडा सुखद संयोग है कि जिस भूमि पर कभी उनके बडे भाई व फारबिसगंज के पूर्व विधायक पदमपराग राय वेणु फ्लावर मिल चलाते थे आज उन्ही की परिकल्पना बेहतर ढंग से भली भूत होकर समाजके बच्चे बच्चियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रही है।

बताते चलें कि सन 1986-87 में जब अररिया पुर्णिया जिला का अंग था उसी समय पुर्णिया के तत्कालीन जिला पदाधिकारी रामसेवक शर्मा को इस बात से अवगत करवाया गया कि रेणु गाँव में विद्यालय नहीं है। इसके बाद आग्रह करने पर गाँव का दौरा किए और तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी देव चन्द्र झा को अविलंब वहाँ स्कूल भवन बनवाने का निर्देश दिया। जिसके लिए रेणु परिवार ने राज्यपाल के नाम जमीन रजिस्ट्री कर दिया। जब स्कूल भवन बनकर तैयार हुआ तो प्राथमिक सहायक मध्य विद्यालय भवन का उद्घाटन हरियाणा के ततकालीन गवर्नर धनिक लाल मंडल के कर कमलों द्वारा किया गया फिर 2009 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी रेणु गाँव आए तो उक्त स्कूल के बगल में हेलीपैड बना था और स्कूल में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि इस विद्यालय को देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश हुए और वही मेरे द्वारा उनसे आग्रह किया गया कि यहाँ हाई स्कूल नहीं है और लडकियों को पांच किलोमीटर दूर सिमराहा पैदल जाना पडता है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल के पीछे जमीन के बारे जानना चाहा किसकी है? मेरे द्वारा यह बताए जाने पर कि यह रेणु परिवार की है, इतना सुनते हीं वे साथ में मौजूद तत्कालीन शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को फौरन वहाँ हाईस्कूल बनवाने का निर्देश दिया जिसके लिए पुनः रेणु परिवार ने अपनी भूमि दिया, और अब इंटर की पढाई के लिए प्रस्तावित भवन के लिए रेणु परिवार की ओर से मेरे द्वारा विद्यालय के ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र संवेदक को सौंपा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने बिहार सरकार व अररिया जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि उक्त विद्यालय का नाम भूमि दाता रेणु परिवार की ओर से उनके पिता व अमर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु के नाम पर किया जाए। यह जिला समेत सूबे को भी गौरवान्वित करने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]