विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे के साथ गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कामरेड शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए।

वहीं जिला मंत्री कामरेड गेनालाल महतो ने बिहार के आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के साथ साथ भूमिहीन परिवारों को आवासीय जमीन देने की मांग की। उन्होंने बिहार की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा की बिहार को ऊपर उठाने के लिये बिहार को विशेष राज्य का दर्जा आवश्यक है। आगे कहा की बिहार सरकार एवं सीलिंग की जमीन बंदोबस्ती का पूर्व में दिया गया आवेदन का शीघ्र निष्पादन कर सभी भूमिहीन को शीघ्र बासगीत पर्चा दिया जाय एवं बंदोबस्त पट्टा धारी एवं वासगीत पर्चा धारी को जमीन पर अतिशीघ्र दखल दिलाई जाय। वही सहबाजपुर के वार्ड संख्या 08 झोखड़न टोला में अवस्थित पैनी धार में जनहित को देखते हुए शीघ्र पुल के निर्माण की मांग की। उन्होंने सीओ पर विरोध जताते हुए कहा की सीओ को अतिशीघ्र हटाने की मांग की अन्यथा बाध्य को चरणबद्ध आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।


मौके पर सचिव सलाउद्दीन, कामरेड में महेश चौधरी, नविशा खातून, उर्मिला देवी, चुल्हिया देवी, योगी ऋषिदेव, सूर्यनारायण बैठा, रेहाना खातून, अंजुम खातून, नयका टुड्डू, वकीला खातून, जंगलु पासवान, गेनू मल्लिक, ढ़ेपन ऋषिदेव, राजकुमार शर्मा, रिंकी देवी, घोलटू ऋषिदेव, ताला सोरेन, नंद लाल ठाकुर, नागिया देवी, दिनेश मोहाली, गायत्री देवी, रोहित कुमार पासवान, लक्षमी पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]