अररिया: राजद जिला कार्य समिति की कार्यालय में हुई बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


जिला राजद कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार विश्वास द्वारा किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अरुण यादव एवं पूर्व सांसद सरफराज आलम उपस्थित हुए।

पूर्व सांसद सरफराज आलम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आपसी गिले शिकवें को भुलाकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए और निश्चित रूप से जनता फासिस्ट मोदी सरकार के गलत नीतियों से परेशान हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है, जो हमारे लिए सुनहरा अवसर है। आगे वक्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष विश्व मोहन यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष हाजी सरवर आलम, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत नरपतगंज के मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी, महिला राजद जिलाध्यक्ष लवली नवाब, जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, राम नारायण विश्वास, जिला महासचिव कमाले हक, प्रो उदयानंद यादव, क्रांति कुंवर, इंद्रानंद सिंह आदि ने भी अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर 15 सदस्यीय बूथ कमिटी का निर्माण, सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति,लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार किया जाना रहा।

बैठक में नरपतगंज के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, रानीगंज नगर अध्यक्ष टिंकू पासवान, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष, चंदन यादव, अररिया नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास, अररिया प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष बेलाल अली, जोगबनी नगर अध्यक्ष विकास कुमार, सिकटी प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष दिनेश विश्वास, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो वशीरउद्दीन, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल साह, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ताजुद्दीन, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]