सड़क दुर्घटना में ग्रामीण पशु चिकित्सक की मौत, मचा कोहराम

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग लुटिया पुल के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झिरुआ पुरबारी के ग्रामीण पशु चिकित्सक अजीमुद्दीन पिता मरहूम तस्लीम के रूप में की गई।

वहीं घटना के संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की अजीमुदिन अपने ग्लैमर मोटरसाईकिल संख्या बीआर 11 एएम 2670 से फारबिसगंज की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीछे से ट्रक संख्या जीएच 16 एफ 0898 ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमे उसका मौके पर ही मौत गई। घटना के सुचना पर पहुंची फारबिसगंज थाना के अमर कुमार, शंभू कुमार, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाईकिल को जब्त कर थाना ले गए। ग्रामीण पशु चिकित्सक के मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है जिसका भरण पोषण उनके ही कमाई पर निर्भर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]