सुपौल: विकसित भारत संकल्प रथ के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी।

न्यूज डेस्क सुपौल: विकसित भारत संकल्प रथ बुधवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर दौलत पंचायत का भ्रमण किया। जहां रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जानकारी लोगों को दिया गया। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया एवं आयुष्मान भारत कार्ड भी बनवाया।  गणपति गैस के माध्यम से केवाईसी करवाया एवं उज्जवला योजना का रजिस्ट्रेशन भी करवाया है। इस दौरान रथ के साथ भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत, कार्यक्रम के मंडल प्रभारी अमित भगत, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने रथ के साथ पंचायत एवं गांव का दौरा किया।

वहीं मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश के गरीब किसान महिलाओं एवं युवाओं के युवाओं के सपनों को साकार करने में दिन-रात लगे हुए हैं जबकि विरोधी अपने निजी हित के लिए उनको हटाने के लिए ठग बंधन बनाने में लगे हुए हैं। मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से हमारी माता एवं बहनों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी अमित भगत ने कहा कि केंद्र सरकार विश्वकर्म योजना मुद्रा योजना किसान सम्मन निधि योजना के माध्यम से देश के गरीबों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मौके पर भरत सिंह, अमित भगत, भोली कांत, प्रदीप जायसवाल, श्याम पोद्दार, भूषण गोल्ड, राजकुमार मेहता, गंगा राम मंडल, पांच लाल मेहता, श्याम मेहता, गीता देवी, अंजू कुमारी, सुशीला देवी, ममता कुमारी, मधु कुमारी, रीता कुमारी सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]