सुपौल: आगजनी में 2 लाख की संपत्ति जल कर राख, मवेशी भी जले

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

गुरुवार की देर रात्रि में करजाईन थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव वार्ड नंबर 1 निवासी मो रसुल के घर में लगी आग से सब कुछ स्वाह हो गया। पीड़ित मो रसुल ने बताया कि गुरुवार की देर रात में घर में आग लग गई। आस पड़ोस के लोग भी गहरी नींद में थे। जब तक कुछ समझ पाते आग ने तब तक सब कुछ को चपेट में ले लिया। किसी तरह से जान बचाने में कामयाब हुआ। उन्होंने बताया कि आग में एक गाय तथा पांच बकरी जलकर मर गई। एक गाय पूरी तरह से झुलस गई हैं। साथ ही अनाज, वस्त्र, जरूरी कागजात, घर में रखे नगदी समेत 2 लाख की संपति जल कर राख हो गया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना की सूचना करजाईन थाना को दी। 

इधर, प्रखंड प्रमुख फिदा हुसैन, पंसस मो आलम, मो बैचन, समाजसेवी मो अकलाक ने घटना का जायजा लेकर अग्नि पीड़ित परिवार को ढाढस बंधवा कर सरकारी सहायता प्रदान करवाने का भरोसा दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]