राघोपुर में हाइवा की ठोकर से बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल, रेफर

 

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार|राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर ब्लॉक के समीप शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया।  बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो व्यक्ति सिमराही से अपने घर गम्हरिया जा रहा था, इस दौरान ब्लॉक के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार ठोकर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार दोनों जख्मी को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग शंकर मेहता की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं एक इलाजरत है।

इधर, घटनास्थल पर ड्राइवर हाइवा को छोड़कर भाग निकला। हाइवा ट्रक बीआर 50 जी 6535 है। वहीं बाइक स्पलेंडर पल्स बीआर 50 डब्लू 9139 है।

वही बाइक सवार की पहचान राघोपुर थानाक्षेत्र के गम्हरिया वार्ड नम्बर 1 निवासी शम्भू मेहता के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और 55 वर्षीय शंकर मेहता के रुप में हुई।

इस मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल से बाइक व हाइवा ट्रक जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]