बैरगाछी पुलिस ने लापता 50 वर्षीय भागीरथ राय को यूपी वृंदावन से किया सकुशल बरामद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया की बैरगाछी ओपी थाना पुलिस ने एक माह पूर्व लापता हुए 50 वर्षीय भागीरथ राय को उत्तरप्रदेश के वृंदावन धाम से सकुशल बरामद किया। बैरगाछी ओपी थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए भागीरथ राय का पता लगाकर उसे वृंदावन धाम से सकुशल शुक्रवार को थाना लाया। जहां परिजनों को सूचित करने के बाद उन्हें बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। बरामद भागीरथ राय ने बताया कि वे स्वेच्छा से वृंदावन धाम गए थे।

उल्लेखनीय है कि परिजनों के द्वारा इसी साल 25 नवंबर को बैरगाछी ओपी में थाना कांड संख्या-1126/2023 में अपहरण किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए मामला दर्ज कराया था। 50 साल के भागीरथ राय ने अपहरण की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए अपने मन से वृंदावनधाम जाने की बात कही। जनार्दन राय के पुत्र भागीरथ राय कुर्साकांटा के रहटमीना गांव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]