मधुबनी: ऑटो और बाइक के टक्कर में बाइक सवार युवक घायल, गंभीर हालत में रेफर

टूटकर बाहर निकली दाएं पैर की हड्डी, आंख के पास लगा टांका

न्यूज़ डेस्क मधुबनी: लौकहा-खुटौना मुख्य सड़क पर पहाड़ी टोल हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर में एक ऑटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक लौकहा के तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने खुटौना से लौकहा तरफ़ जा रहे बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को ईलाज के लिए खुटौना सीएचसी में पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर ऑटो चालक मौके से ऑटो लेकर भागने में कामयाब रहा।

बता दें कि घायल युवक की पहचान अरेड़ थाना क्षेत्र के नव करही गांव निवासी राहुल कुमार मांझी (28) के रूप में की गई। बताया गया कि उक्त युवक पिछ्ले चार-पांच महीने से खुटौना पहाड़ी टोल स्थित अपने ससुराल में ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल युवक के दाएं पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई थी। घुटने के पास काफी ज्यादा कट का गहरा निशान था। वहीं उसके दाएं आंख के नीचे भी गहरा कट हो गया था जिसपर कई टांके लगे हैं। फिल्हाल घायल युवक की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]