फोन पर पति से पैसे के विवाद में पत्नी ने खाई जहर, सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत पिपरा बिजवार के वार्ड संख्या 10 की रहने वाली विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। महिला की तबियत बिगड़ने पर आनन फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। खुदकुशी की कोशिश करने वाली महिला पिपरा बिजवार के वार्ड संख्या 10 के रहने वाले मो जुबेर की पत्नी अजमेरी खातून है। खुदकुशी की कोशिश के पीछे पति के साथ फोन पर पैसे को लेकर विवाद के बाद कदम उठाने की बात कही जा रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित थाना को ओडी स्लिप भेजकर सूचना दे दी है।

मामले को लेकर अजमेरी खातून के भाई सद्दाम ने बताया कि उनके जीजा जी दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। घर में बहन अकेली तीन बच्चों के साथ रहती है। जीजा जी के द्वारा खेती और घर के खर्च के लिए रुपया इन्हें भेजे जिसको लेकर दोनों के बीच फोन पर ही विवाद हो गया। उसी आवेश में आकर उसकी बहन ने खुदकुशी की कोशिश की। इलाज कर रहे चिकित्सक ने उनकी बहन की स्थिति गंभीर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]