अररिया: गिरजाघर में क्रिसमस पर याद किया गया प्रभु यीशु को, कई कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

सोमवार को फारबिसगंज के पोस्ट आफिस चौक स्थित ऐतिहासिक गिरजाघर सेंट जोन्स चर्च में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा प्रार्थना से हुई। क्रिसमस के विशेष प्रार्थना के उपरांत चर्च में उपस्थित ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा मसीह गीत और कैरोल गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पास्टर जोवन्ना सोरेन ने पवित्र ग्रंथ बाइबल को उद्धृत करते हुए कहा कि समस्त मानव जाति के पापों से छुटकारा के लिए प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। उन्होंने युहन्ना का उल्लेख करते हुए बताया परमेश्वर ने जगत से इतना प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करें, वह नाश न हो बल्कि अनंत जीवन पाए।

वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक बेचन कुमार मंडल, विजय कुमार मंडल, रूपेश कुमार, नारायण मरांडी, बिट्टू, प्रशांत के द्वारा प्रस्तुत किया गया। चंचल कुमारी, छोटी कुमारी, अन्ना मेरी मुर्मू आदि के द्वारा मसीह गीत पर डांस प्रोग्राम पेश किया गया।  कुंदन कुमार के द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जन्म से संबंधित वचन बाइबल से पढ़ा गया और उस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

मौके पर गोपाल प्रसाद गुप्ता, राजेश पासवान, बाली यादव, गुरु, संतलाल साह, मुकेश राम, सदानंद राम, घुगली ऋषिदेव, रूबेन कुमार मुर्मू सहित नगर तथा आस पास के क्षेत्र के कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]