जेडपीएस में नई शिक्षा नीति के तहत स्ट्रेस मैनेजमेंट को लेकर हुआ ट्रेनिंग

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जोगबनी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल में भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण में से 5 घंटे का शिक्षकों और कर्मचारियों को सोमवार को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षक के रूप में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की काउंसलर सह हेल्थ एंड वेलनेस शिक्षिका एवं सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन के रूप में चयनित उर्वशी माला ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का विषय विद्यालय व्यवस्था से संबंधित व शिक्षकों के लिए अति महत्वपूर्ण स्ट्रेस मैनेजमेंट था। जिसमे ट्रेनर ने सभी शिक्षकों को क्लास रूम के दौरान होनेवाली समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए समस्याओं से निबटारे की तकनीक बताई गई। साथ ही बच्चों में पठन पाठन को लेकर बढ़ रहे तनाव को कम करने के गुर भी बताए गए।

प्रशिक्षण में बताया गया कि शिक्षक बच्चों के तनाव को सीमित करने में एक शक्तिशाली भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षक ने बताया की क्लास रूम को नियंत्रण करने के लिए शिक्षक की अपनी इच्छा होनी चाहिए कक्षा में, उसके लिए छात्रों पर झल्लाने के बजाय उनके सवालो को सुनकर उन्हें आसानी से उदाहरण के साथ समझाएं। अध्यापक और छात्र की मर्यादा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रशिक्षन का उद्घाटन स्कूल की प्रचार्या कविता खान के द्वारा किया गया।उनके द्वारा प्रशिक्षक को शॉल पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया। अंत मे स्कूल के निदेशक ने उन्हे मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।

इस प्रशिक्षण शिविर मे स्कूल के सीनियर कोर्डिनटर राजू झा, शिक्षक डी एन विश्वास, विवेक गुप्ता, पायल लड्ढा, गणेश ठाकुर, आशीष रंजन, इरफ़ान, पोरोनिता, रवि साह, रवि दास, पृथवी साह, पिंकी, सत्यम सिंह आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]