एमपीएस में समारोहपूर्वक हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, क्रिसमस हुआ सेलिब्रेट

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया के भद्रेश्वर स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फारबिसगंज की एसडीएम आईएएस शैलजा पांडेय शामिल हुई। साथ ही कार्यक्रम में सफल हुए विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत की। इसके अलावे क्रिसमस डे और रेक्टर डे के मौके पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की प्राचार्य पुतुल मिश्रा एवं निदेशक विपुल मिश्रा के द्वारा एसडीएम को पुष्प गुच्छ तथा पेंटिंग देकर स्वागत किया गया।

स्कूल के विकास क्रीड़ा मैदान में वार्षिक खेलकूद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में खेल के साथ बौद्धिक विकास भी होता है। भारत के सुदूर प्रांत में अवस्थित इस विद्यालय में इस तरह के आयोजन वास्तव में समाज के लिए सराहनीय है।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मिश्रा ने विद्यालय में हो रहे शैक्षणिक कार्यों की प्रगति पर प्रकाश डाला साथ ही निकट समय में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की बातें कही। श्रीमति मिश्रा ने विद्यालय में आरंभ किये गये रोबोटिक लैब की जानकारी दी। इससे बच्चों को वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इन्टलिजेंस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाली है।

इस दौरान विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी के बच्चों के लिए रिंग रेस में यशराज प्रथम अक्षत मिश्रा द्वितीय शिवम कुमार यादव तृतीय स्थान तो बकेट ड्रेस में सुधांशु कुमार, स्वराज सागर, यश कुमार, रिया कुमारी, बमबम राजा। 800 मीटर रेस में आदित्य, 100 मीटर रेस में राजा गुप्ता तथा आशीष आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही 100 मीटर के छात्रों के ग्रुप में कशिश राज ने प्रथम स्थान प्राप्त की। छात्राओं के कबड्डी में वर्ग दशम के छात्राओं ने जीत का परचम लहराया।

मौके पर संजय कुमार गुप्ता, चंदन झा, अमरेंद्र ठाकुर, विक्रम यादव, मृत्युंजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार झा, कुलदीप चौहान, दिलीप कुमार शर्मा, विद्यालय के शिक्षकों में अमित कुमार झा, बी एन झा, बी के झा, एस के गांगेय, अखिलेश झा, मनोज कुमार, बी के भास्कर, राजीव कुमार, प्रिया दास, रीना गांगेय, मनीषा कुमारी, पुष्पा यादव, तिथि चटर्जी, मनीष ठाकुर, रितेश झा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]