अररिया: तुलसी दिवस पर जानकी मंदिर में भक्तों के बीच किया तुलसी पौधा का वितरण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

सीमा पार नेपाल के जानकी मंदिर में तुलसी दिवस के मौके पर पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के बीच तुलसी के पौधे का वितरण किया गया। पर्यावरण अभियंता सुरेश शर्मा के द्वारा तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के तरफ कार्य कर रहे स्थानीय सनातनी धर्म के युवाओ के द्वारा श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए और तुलसी की महत्ता से अवगत करवाया गया।

तुलसी पौधा वितरण कर रहे पर्यावरण अभियंता सुरेश शर्मा ने कहा कि तुलसी को हमारे घरों में देवी का रूप माना जाता है और यह हर प्रकार से पवित्र है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगाई जाती है, उस घर में भगवान वास करते हैं। तुलसी एक ऐसी वनस्पति है, जो धार्मिक रूप से हिदू समुदाय के लिए महत्वपूर्ण औषधि है। तुलसी केवल हमारी आस्था का प्रतीक भर नहीं है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी तुलसी को महत्वपूर्ण माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]