सुपौल: भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शंकर मिश्र

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

देवभूमि हरिद्वार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा भारत गौरव सम्मान 2024 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश- विदेश की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित हुए और मानव अधिकार को जन -जन तक पहुंचाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने कहा कि  प्रो शंकर कुमार मिश्र को दिव्यांगों के कल्याण एवं विकास तथा मानवीय मूल्यों को प्रत्येक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया। प्रोफेसर मिश्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमूल्य सेवाओं से  युवाओं को एक नई दिशा प्रदान किया है जो अनुकरणीय है। प्रो शंकर कुमार मिश्र धर्म शास्त्र मीमांसा विभाग के पूर्व अध्यक्ष, तीन बार छात्र सलाहकार एवं तीन वर्ष छात्रावास संरक्षक रहे हैं। इनका जन्म स्थान बिहार के सुपौल जिला के अन्तर्गत अड़राहा ग्राम है। शंकर मिश्र के पिता पंडित दयानन्द मिश्र राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आदर्श शिक्षक रहे हैं। इस सम्मान से ग्रामीण व परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]