विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभुकों और लोगों से हुआ सीधा संवाद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने एवं उसके लाभार्थियों से सीधे संवाद को लेकर मंगलवार को फारबिसगंज के सुभाष चौक बस स्टैंड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी सरकार की गारंटी वाले वाहन के माध्यम से उपस्थित आम जन को विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर देश में खासकर बिहार में केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजना के साथ साथ जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो के बीच साझा किया गया।

मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में पूरा देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। प्रत्येक तबके के पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह, जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, जिला अध्यक्ष महीला मोर्चा चांदनी सिंह, पार्षद उमाशंकर ऊर्फ बुलबुल यादव, ममता साह, नम्रता सिंह, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]