अररिया: पूजित अक्षत और पंपलेट के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता दे रहे निमंत्रण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता घर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं पंपलेट के साथ  लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। अक्षत वितरण कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सनातनियों से 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के आने की खुशी में घर को दीपक से सजा कर दीपावली मनाने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं अयोध्या में ओरण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्ति के बाद पूरे परिवार सहित अयोध्या धाम के लिए घूमने जाने के वास्ते प्रेरित भी कर रहे हैं।

इस संबंध में पूर्व संयोजक मनोज सोनी ने बताया कि बरसों कि लड़ाई के बाद प्रभु श्री राम 22 जनवरी को अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगे। जिनको लेकर पूरे जिले भर में प्रभु श्री राम के भक्त दीपावली के साथ मिठाई बांट कर खुशी मनाएंगे। अयोध्या से आए पूजित अक्षत को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा हम सबों के लिए यह खुशी का क्षण है।

मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक बिट्टू साह, जानू मंडल, संजीव रजक, संजय तालुकदार, अंकित गुप्ता, सोनू पासवान, यशवंत शर्मा, नंदन ठाकुर, आदित्य भगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]