सुपौल: निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया ने जरूरतमंद गरीबों के बीच बांटा कंबल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा प्रखंड के निर्मली पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता राम लखन मेहता ने पैतृक आवास निर्मली गांव में 101 गरीब और निसहाय, वृद्ध, विकलांग में कम्बल वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में वस्त्र पूर्व दान करना पुण्य का काम है। संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। गरीबों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य बनता है। इसलिए हर मकर संक्रांति पर गरीब, विकलांग, निसहाय के बीच हम अपनी इच्छा से वस्त्र दान करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले काफी संख्या में लोग गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे लेकिन आधुनिकता के दौर में लोग अपने में ही सिमटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन गरीबों का दिया गया दान महा पुण्य का काम होता है।

मौके पर सीता देवी पूर्व पंचायत समिति सदस्य लाल बहादुर मेहता, चंद्रभूषण मेहता, राकेश रंजन कुशवाहा वार्ड सदस्य सुरेंद्र सरदार, विमला देवी, भुवनेश्वर मंडल, मो फरमुद, महेश मेहता मौजूद थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]