सुपौल: अयोध्या में रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिपरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिमय हुआ माहोल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह रामायण पाठ तो कहीं भजन कीर्तन के साथ मंदिरों में अस्टयाम प्रारंभ किया गया था। लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है चारों ओर भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। गांव मोहल्ले चौक चौराहों पर भगवा रंग के झंडे से सजाया गया है। इस खुशी को देखते हुए लोगों ने अपने-अपने आवासीय घर पर भी झंडे लगाए हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस कार्यक्रम को लेकर सार्वजनिक जगह एवं मंदिर परिसर में लोग इकट्ठा होकर भजन कीर्तन के साथ अषटयाम में भाग ले रहे हैं। चारों ओर हरे राम हरे राम की धुन सुनाई दे रहे हैं हरे राम की आवाज से चारों ओर भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिपरा प्रखंड क्षेत्र के सखुआ ब्राह्मण टोला समीप महावीर मंदिर, पिपरा बाजार स्तिथ महावीर मंदिर, महेशपुर, थुमहा, कटैया, पथरा, रामपुर, रतौली सहित निर्मली बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पुरे ग्राम वासियों की सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम का सोमवार को 3:00 बजे समापन होगा गया। जहां नेपाल से आए हुए कलाकारों द्वारा रमधुनी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। रामधुनि सुनने के लिए पहुंचे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नेपाल से आए हुए कलाकारों के साथ खूब रामधुनि का आनंद लिया। समापन के बाद पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया साथ ही घर के लिए भी लोगों को प्रसाद दिया गया।

आयोजक के द्वारा पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होगी इसके लिए रहने खाने का भी व्यवस्था किया गया था। इस अवसर पर बजरंगबली मंदिर के साथ मां दुर्गा मंदिर को फुल माला एवं पंडाल से सजाया गया था। प्रखंड क्षेत्र में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहीं भी किसी प्रकार कि अप्रिय घटना नहीं घटे इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था जो पुरी तरह से मुस्तैद दिखें। इसी को लेकर आज पिपरा बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारों से गूंज उठा इलाका वहीं शोभा यात्रा पिपरा बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]