सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में हर्सोल्लास में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

न्यूज़ डेस्क सुपौल

हंसवाहिनी विद्यासागर निर्मली में 75वें गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम हंसवाहिनी विद्यासागर के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट का शुभारंभ किया। मार्च पास्ट विद्यालय से निकलकर हटिया चौक, सिनेमा हॉल चौक, गांधी चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर, खाद मंडी, बोथौरा चौक, भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, कबीर चौक, दसलाख चौक, कोशी प्रोजेक्ट, थाना चौक होते हुए विद्यालय तक आने के बाद निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पल नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है। अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, लेकिन उसे स्वतंत्रता का अधिकार 26 जनवरी 1950 को मिला। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शानदार भाषण और राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी।

वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार कविता गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मार्च पास्ट में आलोक, अंश, विशाल, सोनू, अमन साहिल, शशिप्रकाश, विशाल, कुंदन, रजनीकांत, भावना, पार्वती, साक्षी, वेदिका, नैंसी, तान्या, प्रज्ञा, आयुषी, प्राची ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। कार्यक्रम के अंत में PT 2 परीक्षा का परिणाम घोषित किया एवं वर्ग नर्सरी से लेकर वर्ग 10 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के छात्रों को विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि द्वारा अंक पत्र एवं मेडल दिया गया।

मौके पर विद्यालय के श्याम डरनाल, के. लेप्छा, आरजू, मनीष ठाकुर, म्यूजिक शिक्षक सुनील, रौशन, बिशेश्वर मिस्त्री, श्रवण झा, जूली, मीनू, खुशी समेत सभी शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]