सुपौल के भपटियाही में मिला अजगर, ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर दी वन विभाग को सूचना

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के गढ़िया गांव में रविवार को विशालकाय अजगर सांप मिलने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि गांव वालों ने हिम्मत कर अजगर को पकड़ लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। गांव में अजगर मिलने की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों में दहशत का आलम है। विशालकाय अजगर गांव में कहां से और कैसे आया, इस बात को लेकर गांव वाले हैरान हैं। वहीं अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। लोगों ने बताया कि वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद अजगर को वन विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े आठ फीट का अजगर है जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]