Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री ने किया अंतरिम बजट पेश, जानें किसे क्या मिला सौगात

न्यूज डेस्क:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया है। बजट में अगले पांच सालों के दौरान 2 करोड़ और मकानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं सौर ऊर्जा, मेडिकल कॉलेज, मत्स्य पालन, हवाई अड्डा आदि के विकास पर काफी जोर दिया गया है। इसके अलावा बजट में स्वास्थ्य और किसानों पर विशेष जिर दिया गया है। वहीं पीएम मोदी ने इस बजट की सराहना करते हुए इसे देश के भविष्य निर्माण का बजट बताते हुए विकसित भारत के लिए समर्पित बजट बताया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश कर रहीं हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में रोजगार के मौके बढ़ते जा रहे हैं। हमारी सरकार सर्वसमावेशी विकास कर रही है। साल 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। देशवासियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार इस बार कुछ बड़े एलान करेंगे। पीएम मोदी ने भी कहा है कि यह बजट सबके लिए है।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा- 

  • पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।
  •  4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है। 
  • इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
  • कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।
  • यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।
  • हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।
  • महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
  • देश में 1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया।
  • तीन नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • चार करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला।
  • सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
  • आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा।
  • सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब।
  • अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू।
  • हम गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करते हैं। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है।
  • किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है।
  • युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है। बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
  • सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली- वित्तमंत्री।
  • 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
  • 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान हुए लाभान्वित। 
  • 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य।
    बजट पर किसने क्या क्या कहा….

बजट पर किसने क्या क्या कहा….

● वित्त मंत्री ने बहुत ही उत्साहवर्धक अंतरिम बजट पेश किया। 2047 का जो रोडमैप है, उसे हम हासिल करेंगे। हमें पूरा विश्वास है: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

● नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अंतरिम बजट पर कहा, असली बजट तो जुलाई में आएगा, इस अंतरिम बजट में कोई ऐसी बात नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि पर्यटन बढ़े।

● केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरिम बजट पर कहा, यह एक ऐतिहासिक बजट है जो पूर्ण रूप से परिलक्षित करता है कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर, विश्व गुरु बनने के लक्ष्य के प्रति गति के साथ आगे बढ़ चुका है।

● केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरिम बजट पर कहा, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के साथ आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं ऐसे में यह बजट उसके लिए एक प्रारंभिक प्रयास है।
● अंतरिम बजट में देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों का ख्याल रखा गया है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा: चिराग पासवान

● यह बजट में रिकॉर्ड पर सबसे छोटे भाषणों में से एक था। इससे बहुत कुछ नहीं निकला। हमेशा की तरह बहुत सारी बयानबाजी, कार्यान्वयन पर बहुत कम ठोस बातें: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

● बजट और विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है, ये भाजपा का ‘विदाई बजट है: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

● प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं कि आज के बजट में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को शामिल किया गया। आशा बहनों, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर्स को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाने की बात भी इस बजट में की गई है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, डॉ भारती प्रवीण पवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]