सुपौल: केएन डिग्री महाविद्यालय में मनाई गई भूपेंद्र नारायण मंडल की 121वीं जयंती, आयोजित हुए कार्यक्रम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के केएन डिग्री महाविद्यालय राघोपुर में गुरुवार को महामना भूपेंद्र नारायण मंडल की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर राम बहादुर मंडल, बड़सर देवनारायण यादव, शिक्षक प्रतिनिधि जयनंदन खिरहर, प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया।  कार्यक्रम में महामना के जीवन दर्शन पर प्राध्यापकगण ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए साथ ही महाविद्यालय के छात्राओं ने स्वरचित कविताएं एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर राम बहादुर मंडल ने कहा कि भूपेंद्र बाबू शोषित पीड़ित पिछड़ा समाज के हिमायती के साथ-साथ एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र बाबू को समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न की उपाधि दी जानी चाहिए।

वही कार्यक्रम में प्रो राधारमण यादव, प्रो हुमायूं, प्रो अर्जुन कुमार, प्रो अशोक कुमार, प्रो रामचंद्र यादव, प्रो रंभा कुमारी ने भी अपने-अपने विचार रखें।

मौके पर उजाला, परवीन एवं स्वीटी कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरगण, कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। मंच की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो राम लखन प्रसाद ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन नोडल पदाधिकारी प्रो रामकुमार कर्ण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]