घायल अवस्था में गड्ढे में पड़े बाज का पक्षी प्रेमियों ने कराया उनका इलाज

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के नरपतगंज में पक्षी प्रेमियों ने खेत में बने गड्ढे में घायल अवस्था में पड़े बाज पक्षी को गुरुवार को बाहर निकालकर उनका इलाज कराते हुए उनकी सेवा सुश्रुषा की। नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड नं 8 के पास खेत में बने गड्ढे में गुरुवार के दोपहर में कुछ लोगों ने देखा कि एक बड़ा पक्षी गड्ढे में घायलावस्था में पड़ा है और वह दर्द से तड़प रहा है। खेत के बगल से गुजर रहे लोगों ने गड्ढे में पड़े पक्षी की कराहने की आवाज सुनी तो बाज पक्षी को गड्ढे से बाहर निकाला। घायल होने के कारण पक्षी इधर-उधर कहीं जा नहीं पा रहा था। जिसके बाद युवाओं ने पक्षी को लेकर इलाज कराने के लिए नरपतगंज पशु चिकित्सालय पहुंचा। जहां डॉक्टर शगुफ्ता मंजूर प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशन में उसका तत्काल इलाज किया गया।

पक्षी प्रेमी युवकों में अजय झा, प्रशांत पासवान, विशेष ठाकुर,   केशव झा, प्रदीप पासवान, कुंदन सरदार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर ये सभी खेतों में घूमने के लिए आए थे।जहां पर उन्हें एक पक्षी की आवाज सुनाई दी। काफी देर तक इधर-उधर तलाश किया। परंतु बाद में वह गहरे गड्ढे में घायल अवस्था में पड़ा मिला। पक्षी घायलावस्था में था और वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था।करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया और फिर उनका इलाज कराया गया।पक्षी को खाने पीने की लिए युवाओं ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]