त्रिवेणीगंज के भूरा में भीषण चोरी, जेवरात और नकद सहित करीब ग्यारह लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरा गोरघय पंचायत वार्ड न 8 भूरा गांव में देर रात भीषण चोरी की घटना हुई है। जिसमें चोरों ने जेवरात और नकदी सहित करीब 11 लाख के समानों की चोरी कर ली है।

बताया जाता है कि गृह स्वामी भगीरथ ठाकुर रात में अपने आवास में दूसरे कमरे में सोए हुए थे। देर रात चोरों ने उसके एक अन्य कमरे का दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसा और गोदरेज का ताला तोड़ उसमे रखे करीब 8 लाख के गहने और तीन लाख कैश की चोरी कर ली। इस बात की जानकारी गृह स्वामी को सुबह हुई। जब सबेरे उठा तो देखा एक कमरे का दरवाजा और कमरे में रखा गोदरेज खुला हुआ है और गोदरेज में रखा जेवरात और नकदी गायब है। घटना की जानकारी त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चोरी की इस भीषण घटना से पीड़ित परिवार आहत है। और डरे सहमे हुए हैं। मौके पर मौजूद त्रिवेणीगंज पुलिस राहुल कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]