सुपौल: सिमराही में भाजपा ने गांव चलो अभियान का किया शुरुआत

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी गांव चलो अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सिमराही नगर अंतर्गत विभिन्न  बूथों में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पोद्दार ने गांव चलो अभियान कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष के साथ चलाया।

वहीं जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा का गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत सिमराही नगर पंचायत में विभिन्न बूथों पर संबंधित बूथ अध्यक्ष के साथ घूम-घूम कर केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों से योजनाओं की जानकारी ली गई। साथ ही लाभुकों के बीच उज्ज्वला योजना का कार्ड भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक देश में शासन करने वाली सभी सरकारों में मोदी की सरकार सर्वाधिक सफल साबित हुई हैं। जिनके कार्यकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगने के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से सर्वसमाज के पात्र परिवारों को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत सिमराही नगर के अलग-अलग बूथों पर नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री 24 घंटे तक प्रवास करके केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देने के साथ ही संगठन द्वारा निर्देशित 18 करणीय कार्य कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत नगर अध्यक्ष ने बूथ नंबर 262 पर प्रवास किया।

वहीं महामंत्री प्रशांत वर्मा ने बूथ नंबर 266 एवं महामंत्री राजकुमार पोद्दार ने बूथ नंबर 258 पर प्रवास किया।  वहीं प्रवास के दौरान महामंत्री प्रशांत वर्मा ने बताया कि हमलोग घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं लाभुकों से मिलकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहें हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव में उनके 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

वहीं महामंत्री राजकुमार पोद्दार ने बताया कि अभियान का मुख्य विषय है कि गांव में जो समस्याएं हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना।

इस दौरान बूथ नंबर 262 के बूथ अध्यक्ष विजय मंडल, 258 के बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण मेहता, 266 के बूथ अध्यक्ष कुंदन शर्मा, 255 के बूथ अध्यक्ष सागर गुप्ता,  अमित गुप्ता एवं बूथ के प्रमुख लोग सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]