सुपौल: महेशपुर में गायत्री यज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत स्थित गायत्री मंदिर महेशपुर के प्रांगण में आगामी 108 कुंडीय यज्ञ के आयोजन हेतु रविवार को भूमी पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमे गायत्री शक्ति पीठ सहरसा के डॉ अरुण जायसवाल एव पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

इस मौके पर प्रो शिव नारायण शाह, प्रवीण कुमार पप्पू, नीतीश कुमार कन्हैया, श्रवण चौधरी, अरविंद जायसवाल के द्वारा भूमि पूजन का कार्य किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कई लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]