सुपौल: अमहा में भीषण आगलगी में तीन घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अमहा पंचायत अंतर्गत वार्ड 01 में मो इदरीश के घर रविवार रात को बिजली की शॉट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया की आग की लपटें इतनी तेज थी की उसके नजदीक जाने की हिम्मत लोगों को नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन आग इतनी तेज थी की जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक में आग अपनी आगोस में तीन घर सहित घर में रखा अनाज कपड़े जेवरात नकदी समेत सारा सामान जलकर खाक हो गई है। बताया गया कि इस आगलगी में करीब ढाई से तीन लाख की संपति जलकर खाक हुई है।

पीड़ित परिवार ने बताया की बेटी की शादी के लिए सामान खरीदा गया था वो भी जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]