सुपौल: वीरपुर में भारत नेपाल समन्वय समिति की आयोजित हुई बैठक

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कौशिकी भवन में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मैं नेपाल देश से सुनसरी जिला एवं सप्तरी जिला के सीडीओ एवं पुलिस अधीक्षक, आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी समेत कई अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम नेपाल देश से आए अतिथियों का गॉड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मीटिंग हॉल के लिए प्रस्थान किया गया। बैठक की कार्रवाई नेपाल एवं भारत के राष्ट्रगान से शुरू की गई।

वहीं बैठक में सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा शुरू की गई। उसके बाद सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव द्वारा विधि व्यवस्था अपराधी तत्वों पर नियंत्रण एवं शराबबंदी एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उसके बाद सुनसरी एवं सप्तरी जिला के तमाम अधिकारियों अपनी बात प्रस्तुत की गयी एवं सभी मुद्दों पर आवश्यक सहयोग देने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के अंत में अपर समाहर्ता, सुपौल द्वारा बैठक की कार्रवाई स धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

मौके पर वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निर्मली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल मद्यनिषेध अधीक्षक, मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, जल संसाधन विभाग, वीरपुर, अधीक्षण अभियंता कोशी बराज, अंचल वीरपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, कस्टम ऑफिसर, भीमनगर, कमांडेंट, एसएसबी0 वीरपुर, जिला नजारत उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी गण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]