सुपौल: मेंटेनेंस कार्य को लेकर पिपरा विधुत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों में आज 10 बजे से 3 बजे तक रहेगी बिजली बाधित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रविवार को 132/33 kv राघोपुर ग्रिड मे मेंटेनेंस कार्य हेतु पिपरा एवं त्रिवेणीगंज विद्युत् उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरो से विद्युत् की आपूर्ति आज रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। कनीय अभियंता पिपरा मनोज कुमार ने बताया पिपरा प्रखंड क्षेत्र के बसहा, दिनापाट्टी, पिपरा, रामपुर, दुबियाही, महेशपुर, सिमरिया, करहरवा, कुमियाही पंचायतो मे विद्युत की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली से सम्बंधित सभी आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा ले। आज लगभग तीन बजे बिजली कार्य पूर्ण होते ही क्षेत्र में बिजली पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]