26 फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का होगा सुपौल आगमन, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आज राजद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव भी शामिल हुए। बैठक में आगामी 26 फरवरी को जन विश्वास यात्रा के तहत तेजस्वी यादव के सुपौल आगमन और 28 फरवरी को बापू सभागार पटना में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 26 तारीख की जन विश्वास यात्रा को लेकर सुपौल आगमन की तैयारी के मद्देनजर मौजूद कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया। कहा की 17 साल बनाम 17 महीने के तेजस्वी जी के कार्यकाल को देखा जाय तो तेजस्वी यादव महज 17 महीने के कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का काम किया है। लेकिन विपक्षी पार्टी को तेजस्वी जी का यह जन कल्याणकारी पहल रास नहीं आया। नतीजा यह हुआ कि एक बेमेल गठबंधन करके उन्हें सत्ता से दूर करने का कार्य किया गया है। जनता का विश्वास आज भी तेजस्वी यादव के साथ है।

इस मौके पर जिले के तमाम राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]