सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में रविवार को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शैशव यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हें चुनाव पूर्व, मतदान दिवस एवं मतदान के बाद की जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के बारे में बताया गया।

वही पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी असामाजिक तत्व एवं चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आम लोगों के बीच में घूम कर वोट करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सभी को टीम वर्क के साथ काम करने एवं आपसी समन्वय बनाने तथा भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश दिया।

मौके पर सुपौल अपर समाहर्ता, सुपौल उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]